पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता कल्याण सिंह का 89 वर्ष की उम्र में निधन

Uttar Pradesh: उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व सीएम कल्याण सिंह (Former CM Kalyan Singh) का शनिवार शाम निधन हो गया हैं।
लखनऊ के एसजीपीजीआई में उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। कल्याण सिंह की तबीयत करीब दो महीने से खराब थी। वे 89 वर्ष के थे उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था। आपको बता दे कि कल्याण सिंह यूपी के सीएम रहने के अलावा राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रह चुके हैं। निधन की सूचना मिलने पर पूरे बीजेपी के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

लखनऊ पीजीआई ने शनिवार देर शाम एक बयान जारी करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी का एक लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया। उन्हें 4 जुलाई को संजय गांधी पी जी आई के Critical Care medicine के आईसीयू में गंभीर अवस्था में भर्ती किया था। लंबी बीमारी और शरीर के कई अंगों के धीरे-धीरे फेल होने के कारण आज उन्होंने अंतिम सांस ली। कल्याण सिंह को 21 जून को लखनऊ के लोहिया संस्थान में भर्ती किया गया था। मगर तबीयत में सुधार न होने के बाद उसी दिन उन्हें PGI शिफ्ट किया गया था।

Share Now

Leave a Reply