रांची की बेटी कनिका अनभ का कमाल बनी यूपीएससी IFS टॉपर..

UPSC ने भारतीय वन सेवा परीक्षा 2024 (IFS) का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस बार कनिका अनभ ने ऑल इंडिया रैंक 1 प्राप्त कर देशभर में टॉप किया है। उनका नाम अब देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवाओं में शुमार हो गया है।

इस बार रांची की कनिका अनभ ने पूरे देश में पहला स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया है। देशभर से कुल 143 अभ्यर्थियों को सफलता मिली है, जिनमें कनिका का प्रदर्शन सबसे उत्कृष्ट रहा।

कनिका ने अपनी शुरुआती पढ़ाई रांची के सेक्रेड हार्ट स्कूल से की और वर्ष 2014 में जेवीएम श्यामली से बायोलॉजी सेक्शन में बारहवीं पास की। वह स्कूल की मेधावी छात्रा रही हैं और उनकी यह ऐतिहासिक सफलता आज पूरे स्कूल समुदाय के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

कनिका के पिता, अभय कुमार सिन्हा, एक सेवानिवृत्त प्रिंसिपल और न्यायिक सेवा के अधिकारी रह चुके हैं, जबकि उनकी मां, अनीता सिन्हा, एक गृहिणी हैं।

कनिका की यह उपलब्धि न केवल रांची के लिए गर्व की बात है, बल्कि देशभर के युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण भी है।

Share Now

Leave a Reply