झारखंड को मिली दूसरी वंदे भारत ट्रेन, रांची से हावड़ा के लिए राज्यपाल ने किया रवाना

झारखंड की राजधानी रांची से पश्चिम बंगाल के लिए पहली वंदे भारत ट्रेन का आज से आगाज हो गया। रांची रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक से राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने ट्रेन को रवाना किया। प्लेटफॉर्म नंबर एक पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद संजय सेठ, सांसद महुआ माजी, सांसद आदित्य साहु, झारखंड सरकार के पर्यटन मंत्री हफिजुल अंसारी सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे। ट्रेन निर्धारित समय से लगभग 15 मिनट देर से रवाना हुई।

ये ट्रेनें 11 राज्यों के बीच कनेक्टिविटी को बढ़ाएंगी। इन राज्यों में राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, पश्चिमी बंगाल, केरल, ओडिशा, झारखंड और गुजरात शामिल हैं।

ये ट्रेनें हुई लॉन्च-

1. कासरागोड – तिरुवनंतपुरम (केरल)

2. जयपुर – उदयपुर (राजस्थान)

3. विजयवाड़ा – रेनीगुंटा – चेन्नई (आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु)

4. तिरुनेलवेली – मदुरै – चेन्नई (तमिलनाडु)

5. जामनगर-अहमदाबाद (गुजरात)

6. रांची – हावड़ा (झारखंड और पश्चिम बंगाल)

7. हैदराबाद-बेंगलुरु (तेलंगाना और कर्नाटक

8. राउरकेला- पुरी (ओडिशा)

9. पटना- हावड़ा (बिहार और पश्चिम बंगाल)

Share Now

Leave a Reply