झारखंड को मिलने जा रही एक और वंदे भारत ट्रेन,रांची से हावड़ा के लिए इस दिन होगी रवाना

दशहरा पूर्व 24 सितंबर से रांची- हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन शुरू हो जाएगा। इसका संकेत रेलमंत्रालय ने दक्षिण पूर्व रेलवे मुख्यालय को दे दिया है। जिसके तहत रांची रेलमंडल में तैयारी शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार रांची रेलमंडल में यह पहला वंदेभारत ट्रेन होगा, जिसके रखरखाव की जिम्मेवारी रांची रेलमंडल को दी जाएगी।

रांची-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत रांची रेलवे स्टेशन की जाएगी। रांची से ट्रेन खुलकर मुरी, झालदा, पुरुलिया, चांडिल, टाटानगर, घाटशिला, झाड़ग्राम व खड़गपुर होते हुए हावड़ा जायेगी। पहले दिन ट्रेन का ट्रायल दोपहर 12:45 बजे होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह ट्रेन नियमित रूप से किस समय पर चलेगी, यह तय नहीं हो सका है।

इस ट्रेन को देश के अन्य नौ नई वंदे भारत ट्रेन के साथ हरी झंडी दिखाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रवाना करेंगे। इसकी तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक इस ट्रेन के रास्ते भी तय हो चुके हैं।

बोर्ड को भेजी गई पहली समय सारिणी के अनुसार, ट्रेन हावड़ा से रवाना होने का समय सुबह आठ बजे और रांची पहुंचने का समय दोपहर 12:55 बजे निर्धारित किया गया है। वहीं, वापसी में ट्रेन को दोपहर 3:20 बजे रांची से रवाना करने और रात 8:10 बजे हावड़ा पहुंचने का प्रस्ताव दिया गया है। दूसरी समय सारिणी के अनुसार, ट्रेन सुबह 5:20 बजे रांची से रवाना होगी और सुबह 11:55 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वहीं, हावड़ा से यह ट्रेन दोपहर 3:30 बजे रवाना होगी और रात 10:10 बजे रांची पहुंचेगी। रांची-हावड़ा पहली वंदे भारत ट्रेन होगी, जिसका रखरखाव रांची रेल मंडल करेगी।

Share Now

Leave a Reply