Ranchi: महिला ने एक साथ 3 बच्चों को दिया जन्म…. जानकर रह जाएंगे हैरान… पूरी खबर पढ़े

रांची: 04 जुलाई बुंडू थाना के सिरकाडीह निवासी भुनेश्वर महतो की पत्नी शीतली देवी ने तीन बच्चे को जन्म दिया। श्री महतो ने बताया कि मेरी पत्नी को दर्द ज्यादा होने लगा तब हमने सिंगपुर स्थित मातृछाया नर्सिंग होम में भर्ती कराएं जहां डॉक्टर रेनु के द्वारा नॉर्मल डिलीवरी कराया गया जहां बच्चा और मां स्वस्थ हैं। डॉ रेनू ने बताई कि महिला के पेट में तीन बच्चे थे। तीनों बच्चे का जन्म आधे घंटे के अंतराल में हुआ है और तीनों बच्चा लड़का है। पहला बच्चा 11:37 मिनट जिसका वजन 1 केजी 100 ग्राम था दूसरा बच्चा 12:00 बजे रात्रि में जिसका वजन 900 ग्राम था तीसरा बच्चा 12:30 बजे रात्रि में हुआ जिसका वजन 1 केजी 100 ग्राम है तीनों बच्चा स्वस्थ जन्म लिए। किसी प्रकार की उन्हें दिक्कत नहीं हुई। अस्पताल में कुछ दिन रखने के बाद उनको रविवार को छुट्टी दे दी गई। भुनेश्वर महतो ने कहा कि ऐसी परिस्थिति में नॉर्मल डिलीवरी मेरी पत्नि का होना बहुत ही आश्चर्यजनक बात है हम कभी सपने में भी नहीं सोचे थे कि मेरा तीन संतान बेटा है। भगवान का कृपा है की तीनों बेटा और मेरी पत्नी स्वस्थ है। इसके लिए डॉक्टर और अस्पताल के सारे स्टाफ को मैं धन्यवाद देता हूं।

Share Now

Leave a Reply