रमेश बैस झारखंड के नये राज्‍यपाल होंगे….राष्ट्रपति ने सात और राज्यो के राज्यपाल बदले

झारखंड : रमेश बैस त्रिपुरा के राज्यपाल रह चुके हैं अब वह झारखण्ड के नए राज्यपाल होंगे । रमेश बैस छतीसगढ़ बीजेपी के वरिष्ठ नेता के साथ-साथ रायपुर के सांसद भी रह चुके हैं।

इसके साथ ही साथ 7 अन्य राज्‍यों के भी राज्यपाल बदले गए। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने, हरि बाबू कमभमपति को मिजोरम का राज्यपाल, थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल, मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल और राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया है। मिजोरम के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा का राज्यपाल, हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा का राज्यपाल, त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड का राज्यपाल और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

Share Now

Leave a Reply

%d bloggers like this: