झारखंड में बदल सकते है मौसम के मिजाज,इन इलाकों में बारिश के आसार,अलर्ट जारी

झारखंड में जनवरी महीने की शुरुआत के साथ ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य के कई हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए है। जिसके कारण रात के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि दिन के तापमान में गिरावट हुई है। बारिश और वजपात की आशंका को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

5 और 6 जनवरी को राज्‍य के उत्तर-पश्चिम और मध्‍य भागों में कहीं-कहीं हल्‍के दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, आदि जिलों में देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस गोड्डा में रिकॉर्ड किया गया। रांची का न्यूनतम तापमान 10.9, जमशेदपुर का 11.8, डालटनगंज का 12.4, बोकारो का 10.5, चाईबासा 9.5, देवघर का 9.1, गिरिडीह का 10.1 और रामगढ़ का 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Share Now

Leave a Reply