नीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में NSUI ने विद्यार्थियों के साथ विरोध दर्ज किया

कांग्रेस छात्र संगठन झारखंड एन.एस.यू.आई नेत्री आरुषी वंदना के नेतृत्व में नीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में सैकड़ो विद्यार्थियों के साथ विरोध दर्ज किया। विदित हो कि पूरे देश मे आज नीट को लेकर NDA के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया गया। आज रांची में हुए विरोध मार्च के एन.एस.यू.आई झारखंड टीम ने आरुषी वंदना के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया। मौके पर आरुषी वंदना ने कहा कि
हिंदुस्तान में लगातार पेपर लीक हो रहे हैं और नरेंद्र मोदी या तो उसे रोक नहीं पा रहे या रोकना ही नहीं चाहते।

भाजपा शासित राज्य पेपर लीक का एपिसेंटर और शिक्षा माफियाओं की लैबोरेटरी बन गए हैं। भाजपा सरकार शिक्षा व्यवस्था को चौपट कर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। आज के प्रदर्शन को लेकर झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जी एव झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी ने एन.एस.यू.आई कि सरहाना किया एव हौसला बढ़ाया। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से आरुषी वंदना, चंदन यादव, पी.कृतिका राव, नंदिनी गुप्ता, आकाश रजवार, बिस्वजीत सिंह, शिवा राऊ, अभिषेक सिंह, अभिजीत बाउरी, प्रखर शर्मा,अभिषेक दुबे,शिवम पांडेय, सौरभ अंथोनी, के मीनेष, सोनू, रितेश झा, मोहित तिवारी, एव सैकड़ो विद्यार्थी शामिल हुए।

Share Now

Leave a Reply