रांची से बनारस के लिए वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत,12 मार्च को दिखेगी हरी झंडी

रांची रेल डिविजन को वंदे भारत की एक नयी सौगात मिलने जा रही है. इस सौगात के बाद अब रांची और आसपास के कई जिलों के यात्री सीधे काशी विश्वनाथ की नगरी बनारस से जुड़ जाएंगे. जी हां, आप बिलकुल सही समझ रहे हैं, क्योंकि 12 मार्च को रांची बनारस वंदे भारत का शुभारंभ होने जा रहा है.

रांची रेल डिवीजन को इस मामले में 12 मार्च को ट्रेन के उद्घाटन की तैयारियों को लेकर निर्देश जारी कर दिये गये हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, आठ बोगी वाली यह ट्रेन रांची लोहरदगा टोरी रूट पर चलेगी. सबसे बड़ी बात यह है कि यह ट्रेन महज 6.20 घंटे में रांची से बनारस की दूरी तय करेगी. इस दौरान ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 130 किमी प्रति घंटे होगी।

बता दे की रांची से दो वंदे भारत ट्रेनों का परिचालन पहले से ही हो रहा है. जिसमें एक वंदे भारत ट्रेन का परिचालन रांची से पटना के लिए किया जा रहा है, जबकि दूसरी वंदे भारत ट्रेन का परिचालन रांची से हावड़ा के लिए किया जा रहा है. इसके अलावा अब वाराणसी के लिए एक नई अतिरिक्त वंदे भारत की शुरुआत की जा रही है

Share Now

Leave a Reply