ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का झारखंड दौरा,प्रदेश कार्यकारिणी की होगी बैठक

ऑल इण्डिया मोमिन कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रिय अध्यक्ष जनाब फिरोज अहमद अंसारी का आज से 6 दिवसीय झारखंड दौरा की शुरुआत हुई। झारखंड प्रदेश यूथ मोमिन कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय महासचिव अयूब अली, झारखंड प्रदेश यूथ मोमिन कॉन्फ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष शाहिद इकबाल ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में उनका जोरदार स्वागत किया।

अपने झारखन्ड दौरे में राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्य रूप से दिनांक 09/03/2024 को गोला में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, इसके साथ ही प्रदेश के अलग अलग लोकसभा क्षेत्र का दौरा कर झारखन्ड प्रदेश मोमिन कॉन्फ्रेंस के कार्यकर्ताओं के साथ आगामी लोकसभा चुनाव में मोमिन कॉन्फ्रेंस की भागीदारी को सुनिश्चित करेंगे।

झारखंड प्रदेश मोमिन कॉन्फ्रेंस के प्रवक्ता शाहबाज अहमद ने बताया कि झारखंड आंदोलन में मोमिनों और मोमिन कॉन्फ्रेंस की के बलिदान को पिछले 25 वर्षो से अनदेखा किया गया है और मुसलमानों की राजनीतिक भूमिका को महज वोट बैंक तक सीमित कर सभी पार्टियों ने शून्य पर ला दिया है। आज प्रदेश यूथ मोमिन कॉन्फ्रेंस इंडिया गटबंधन से ये मांग करती है की आगामी लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय सदर जनाब फिरोज अहमद अंसारी साहब को प्रत्यासी घोषित करे और मोमिनों को उनका हक दे।

इस मौके पर झारखंड प्रदेश यूथ मोमिन कॉन्फ्रेंस के सदस्यो ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से आग्रह किया की वो अपने पैतृक राज्य झारखन्ड के मोमिनों की कियादत कर राज्य के मुसलमानों खासकर पासमंदा समाज की राजनीतिक भागीदारी को सुनिश्चित करे और आगामी लोकसभा चुनाव में सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ चुनाव लडने की हामी दे।
इस मौके पर प्रदेश के अलग अलग जिला के यूथ मोमिन कॉन्फ्रेंस के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए।

Share Now

Leave a Reply