केंद्रीय मंत्री नारायण राणे गिरफ्तार… पूरी खबर पढ़े

MUMBAI: केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ विवादित टिप्पणी के लिए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राणे ने रत्नागिरी कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। हिरासत में लिए जाने के बाद राणे अब रत्नागिरी कोर्ट में पेश हो सकते हैं, जिसके चलते कोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गिरफ्तार होने के बाद अब राणे का मेडिकल टेस्ट किया जाएगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के खिलाफ टिप्पणी मामले के खिलाफ प्राथमिकी रद्द करने की मांग वाली याचिका कल मुम्बई उच्च न्यायालय में दायर की जाएगी। उनके वकील का कहना है कि आज याचिका दायर नहीं की जा सकी क्योंकि अदालत के आधिकारिक समय खत्म हो गए थे। राणे की याचिका पर तत्काल सुनवाई के लिए याचिका दायर की गई है।

राणे की गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि, हम उद्धव ठाकरे के बारे में राणे के बयान का समर्थन नहीं करते हैं, लेकिन मैं एक व्यक्ति के रूप में और हमारी पार्टी उनके साथ खड़ी है। शरजील उस्मानी ने भारत माता को गाली दी थी, लेकिन उनके खिलाफ कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई थी, लेकिन राज्य सरकार ने नारायण राणे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

Share Now

Leave a Reply