CRIME : शादी के14 साल बाद महिला ने दी धोखा,बॉयफ्रेंड के साथ 39 लाख कैश ले कर भागी

बिहार :- पटना से सटे बिहटा की एक खबर आयी है जहाँ पत्नी ने पति के विश्वास को तोड़ कर अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गयी। शादी के 14 साल बाद यदि कोई पति को धोखा दे तो इसे क्या कहेंगे। 39 लाख रुपये और सोने के गहने लेकर अपने बॉयफ्रेंड के साथ महिला फरार हो गयी। यह रकम पति ने घर की जमीन को बेचकर पत्नी के अकाउंट में रखे थे।

पति-पत्नी का रिश्ता प्रेम और विश्वास पर टिका होता है। पति-पत्नी के रिश्ते की नाजुक डोर को सबसे ज्यादा मजबूती इसी से मिलती है।यदि एक बार यह रिश्ता बिगड़ जाए तो इसे फिर से पटरी पर लाना मुश्किल हो जाता है।

इसे भी पढ़े : नाबालिग़ से गैंगरेप के आरोप में 4 गिरफ्तार, दुमका का है मामला

शर्मनाक : दोस्त के साथ अपने ही 12 साल की मासूम बेटी का किया रेप ,दारू पी कर हैवानियत पर उतरे दोनों।

बिहटा के कौड़िया के रहने वाले ब्रजकिशोर सिंह की शादी भोजपुर के बिंद गांव की प्रभावती के साथ हुई थी। ब्रजकिशोर गांव में ही कृषि करते थे। बिहटा में किराए के मकान में रहने के दौरान ब्रजकिशोर खुद खेतीबारी छोड़ गुजरात कमाने के लिए चले गये। गुजरात में काम कर वे अपने पत्नी के अकाउंट में पैसा भेजा करते थे। पति के बाहर रहने के कारण उनकी पत्नी की पड़ोस के ही एक शख्स से नजदिकियां बढ़ने लगी। इस दौरान शारीरिक संबंध भी बनाए लेकिन इस बात को उसने अपने पति से छिपाकर रखा। परिवार के किसी भी सदस्य को इसकी भनक तक नहीं लगी।

खेत बेचने पर उसे 39 लाख रुपये मिले जिसे ब्रजकिशोर ने पत्नी प्रभावती के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया। लेकिन उसे क्या मालूम की उसके साथ शुरू से ही धोखा हो रहा है। जब ब्रजकिशोर गुजरात से बिहटा पहुंचा तब देखा कि रूम का ताला बंद पड़ा है और घर पर पत्नी नहीं है।

आनन-फानन में व्यक्ति थाने पहुंचा ओर पुलिस से मदद की गुहार लगायी। केस के आईओ राजेश्वर पंडित ने बताया कि छानबीन के दौरान यह पता चला है कि प्रभावती का किसी युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। प्रभावती ने 26 लाख रुपये डेहरी निवासी एक व्यक्ति के अकाउंट में ट्रांसफर किया हैं जबकि 13 लाख रुपये चेक से निकाला है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

Share Now

Leave a Reply