PM मोदी 14 नवंबर को पहुंचेंगे झारखंडः रांची में करेंगे रोड शो

Modi

रांची : PM मोदी अपने प्रस्तावित कार्यक्रम से एक दिन पहले यानी 14 नवंबर को ही झारखंड आ जाएंगे। पहले जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनजातीय गौरव दिवस यानी 15 नवंबर को झारखंड पहुंचने वाले थे। वहीं 14 नवंबर की शाम को ही रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे। इसके बाद पीएम मोदी राजधानी रांची में रोड शो करेंगे।रोड शो के दौरान पीएम रांची एयरपोर्ट से राजभवन तक जाएंगे। रात में वे राजभवन में विश्राम करेंगे। 15 नवंबर की सुबह वे सबसे पहले रांची के जेल चौक स्थित ‘भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय’ जाएंगे। इसके बाद वे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से खूंटी के लिए रवाना होंगे।

फिर पीएम खूंटी के बिरसा कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। इसके बाद भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली खूंटी जिला स्थित उलिहातू के लिए रवाना होंगे। उलिहातू में प्रधानमंत्री भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। साथ ही उनके परिजनों के साथ बातचीत करेंगे।

 

 

Share Now

Leave a Reply

%d bloggers like this: