नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज देश के सर्वोच्च पद की शपथ ग्रहण करेंगी

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज देश के सर्वोच्च पद की शपथ ग्रहण करेंगी

देश की 15वीं और आदिवासी समुदाय से आने वाली पहली महामहिम होंगी। इतना ही नहीं सर्वोच्च पद पर पहुंचने वाली वह स्वतंत्र भारत में जन्मीं पहली शख्सियत होंगी। शपथ लेने के बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह संसद के केंद्रीय हॉल में सुबह 10.15 बजे होगा। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एनवी रमण नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मुर्मू को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इसके बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। राष्ट्रपति केंद्रीय हॉल में मौजूद लोगों को संबोधित भी करेंगी।

समारोह से पहले निवर्तमान और नवनिर्वाचित राष्ट्रपति संसद पहुंचेंगे। उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के चेयरमैन एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री और विभिन्न देशों के राजदूत, संसद सदस्य और प्रमुख सैन्य व असैन्य अधिकारी भी समारोह में शिरकत करेंगे।

Share Now

Leave a Reply