रांची से सुबोध कांत सहाय की बेटी यशस्विनी को मिला टिकट,कांग्रेस अध्यक्ष ने कर दी घोषणा

यशस्विनी सहाय होंगी रांची से कांग्रेस प्रत्याशी
राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उलगुलान न्याय रैली की मंच से की घोषणा, और बधाई दी।

रांची। लोकसभा चुनाव में रांची संसदीय सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय व लोकप्रिय टीवी कलाकार रेखा सहाय की सुपुत्री यशस्विनी सहाय कांग्रेस की प्रत्याशी होगी। इस संबंध में रविवार को राजधानी रांची के प्रभात तारा मैदान में इंडिया गठबंधन की उलगुलान न्याय रैली की मंच से कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने घोषणा की। खड़गे ने सुश्री सहाय को कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने पर बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएं दी।

रविवार को इससे संबंधित घोषणा किए जाने के बाद रांची सीट पर प्रत्याशी को लेकर लगाए जा रहे तमाम अटकलों पर विराम लग गया।

Share Now

Leave a Reply