झारखंड जमीतुलमोमेनिन चौरासी की हुई बैठक, हाजी अख्तर अंसारी ने कहीं यह बातें

RANCHI: जमीतुलमोमेनिन चौरासी झारखंड की बैठक हाजी अख्तर अंसारी की अध्यक्षता में कार्यालय परिसर मोमिन पंचायत दर्जी मोहल्ला डोरंडा रांची में हुई। इस बैठक में अंजुमन इस्लामिया रांची वक़्फ़ संख्या 1701 की वर्तमान प्रबंधक कमेटी जिसका कार्यकाल 21 अप्रैल 2021 को समाप्त हो गया है के द्वारा बनाए गए असंवैधानिक चुनाव कमेटी 2021 की निंदा की गई।

हाजी अख्तर अंसारी ने निवेदन करते हुए कहा है कि झारखंड राज्य सुननी वक़्फ़ बोर्ड के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अविलंब उक्त विषय पर कार्यवाही करें अन्यथा विवश होकर चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

ज्ञात हो कि अंजुमन इस्लामिया रांची वक़्फ़ संख्या 1701 के चुनाव में जो वोटर बनते हैं, उनका 5 परसेंट ही राईन और गद्दी पंचायत से ताल्लुक रखते हैं, जबकि 95 परसेंट दूसरे बिरादरी के पंचायत से हैं। साजिश के तहत 95 परसेंट को नजरअंदाज किया गया जिससे आवाम में आक्रोश है।

मुख्यमंत्री सचिवालय, मुख्य सचिव, एवं अवर सचिव, झारखंड सरकार के द्वारा भी कानून सम्मत कार्यवाही हेतु झारखंड राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के पास पत्र आ चुका है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होना सरकार के आदेश की अवहेलना है।

उन्होंने कहा कि जमीतुलमोमेनिन चौरासी झारखंड सरकार से यह अनुरोध करती है कि अंजुमन इस्लामिया रांची के वर्तमान प्रबंधक कमेटी (जो झारखंड राज्य सुननी वक्फ बोर्ड के द्वारा अनुमोदित नहीं है) एवं असंवैधानिक नवनियुक्त चुनाव कमेटी को अविलंब बर्खास्त करें एवं वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए नए प्रबंधक कमेटी को व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी दे और राज्य सुन्नी वक़्फ़ बोर्ड पूर्व की भांति अपनी देखरेख में चुनाव संपन्न कराएं।

उन्होंने कहा अंजुमन इस्लामिया रांची वक़्फ़ संख्या 1701 विगत 2013 से आय-व्यय का ब्यौरा नहीं दिया है, इसलिए झारखंड राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड अंकेक्षक नियुक्त कर अंकेक्षक का कार्य कराए ताकि करोड़ों रुपए की आय व्यय की जांच भी हो सके और सरकार को राजस्व की हानि से भी बचाया जा सके।

अंत में उन्होंने कहा अंजुमन इस्लामिया रांची वक़्फ़ संख्या 1701 के बाइलॉज में मतदाता बनाने के लिए रांची नगर निगम क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्र को रखा गया है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र का सीमांकन नहीं किया गया इसलिए अंजुमन इस्लामिया रांची वक्त संख्या 1701 का चुनावी प्रक्रिया से पहले ग्रामीण क्षेत्रों का नामकृत सीमांकन किया जाए।

इस बैठक में रांची डोरंडा और ग्रामीण क्षेत्र के मोमिन पंचायत के प्रतिनिधि मैं मुख्य रूप से हाजी अख्तर अंसारी, मास्टर सिद्दीक अंसारी, नसीम अहमद, युनुस परवेज़, मोहम्मद शमीम जैनुद आलम, मोहम्मद जबीउल्लाह, मुख्तार अंसारी, मोहम्मद जैदी, मोहम्मद जावेद अख्तर, मोहम्मद हसन अंसारी, जमील अख्तर, अंजार अंसारी, मौलाना अनवारुल हक, नुरुल होदा, शकील अहमद अंसारी, अशफाक आलम, हुमायूं इत्यादि उपस्थित थे।

9

Share Now

Leave a Reply