शादी में दूल्हा नहीं गिन पाया रुपये,भड़क उठी दुल्हन मच गया हंगामा,फिर हुआ ये..

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने शादी से इनकार कर दिया। दरअसल द्वारचार के दौरान दुल्हन के भाई ने दूल्हे को पैसे गिनने के लिए दिए, लेकिन रुपये को दूर वह रेजगारी भी नहीं गिन सका। इसकी जानकारी जैसे ही युवती को मिली।

दूल्हा पर जब रुपयों को नहीं गिन पाया तो दूल्हे ने यह बात दुल्हन बनी बहन को बताई। भाई की बात सुनते ही दुल्हन भड़क उठी और दूल्हे संग शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन के इस फैसले से बारातियों और रिश्तेदारों में हड़कंप मच गया। देर रात तक दुल्हन को मनाने कोशिश चलती रही लेकिन वह नहीं मानी।

उसने अनपढ़ लड़के से विवाह करने से मना कर दिया। ऐसे में दोनों परिवारों के बीच विवाद हो गया। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। जहां तय हुआ कि दोनों पक्षों के बीच कोई लेनदेन नहीं होगा। इसके बाद बारात वापस लौट गयी।

वहीं आपको बता दे कि दरवाजे के कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी कि तभी दूल्हे को लेकर चर्चा होने लगी। कह दिया गया कि लड़का पढ़ा लिखा नहीं है। इस पर दुल्हन के भाई ने दूल्हे के हाथ पर 2100 रुपये रखे और गिनने के लिए कहा तो वह नहीं गिन पाया। इसकी जानकारी भाई ने अपनी बहन को दी। इसी को लेकर लड़की ने शादी करने से इन्कार कर दिया।

Share Now

Leave a Reply