Heat Wave: राजधानी में गर्मी का सितम जारी,तापमान 40° पार जानिए अन्य जिलों का हाल

राजधानी में गर्मी का सितम जारी,तापमान 40° पार जानिए अन्य जिलों।

रांची का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वही झारखंड के अन्य जिलों में पलामू, गढ़वा सहित सहित राज्य भर में भीषण गर्मी पड़ रही है। कई जिलों में लू का प्रकोप है और यह आगे भी जारी रहेगा। वहीं बताया जा रहा राज्य में अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।

इसे पढ़े-JNU में रामनवमी के दिन मांसाहार परोसने पर भिड़े ABVP और लेफ्ट गुट,कई लोग हुए घायल

मई-जून में होने वाली भीषण गर्मी अप्रैल में ही पडऩी आरंभ हो गई है। 11 अप्रैल तक चार दिन तापमान लगातार 40 डिग्री से अधिक पर बना हुआ है। कृषि प्रणाली संस्थान के प्रधान मौसम विज्ञानी डा. एन सुभाष ने बताया कि 43 साल में अप्रैल में ऐसी गर्मी नहीं देखी गई है। पूरे अप्रैल में अमूमन 20 तारीख के बाद तापमान 40 डिग्री या उसके पार पहुंचता था। इस बार यह आठ अप्रैल को ही 40.2 डिग्री पर पहुंच गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मंगलवार और बुधवार को भी राज्य में कुछ जिलों लू चलेगी। हीट वेव का असर रांची, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज जैसे जिलों में देखने को मिलेगा।

उधर जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री और डालटनगंज का 44.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

इसे पढ़े-ब्रेकिंग: झारखंड के देवघर में त्रिकुट पहाड़ का रोप-वे सैप में रेस्क्यू के दौरान एक कि मौत,कई अब भी फंसे

Share Now

Leave a Reply