नाबालिग़ से गैंगरेप के आरोप में 4 गिरफ्तार, दुमका का है मामला

Dumka: दुमका जिला के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के बरमसिया पंचायत के एक गांव में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है, जिसमे शुक्रवार रात को शिकारीपाड़ा थाना ने इसमें संलिप्त 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है की घटना 1 सप्ताह पहले की है जब पीड़िता रात में अपने दादी के घर सोयी हुई थी, उसी दौरान रात करीब 11 बजे ये चारों हैवान लड़की के घर का दरवाजा तोड़ कर घुस आए और नाबालिग लड़की को अपना हवस का शिकार बनाया।

जिसके बाद गांव में पंचायत भी हुई मगर जुर्माना की रकम अभी तक भुगतान नही करने पर इस मामले की जानकारी शिकारीपाड़ा थाना को दे दी गई जिसके बाद थाना ने कार्यवाही करते हुए चारो हैवानो को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार लोगो में दुर्गापुर निवासी कॉमिक्स देहरी उर्फ सुमित दे (16 वर्ष), परवीन मुर्मू (17 वर्ष), विनोद हेमराज (18 वर्ष), सुपर हीरो (18 वर्ष) शामिल है।

Share Now

Leave a Reply