अंचल उपनिरीक्षक को ACB ने घूस लेते रंगेहाथ धर-दबोचा

PALAMU: ACB ने सबतरवा अंचल अंतर्गत बकोरिया पंचायत के अंचल उपनिरीक्षक गौरव कुमार को बुधवार को घुस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार उपनिरीक्षक गौरव कुमार ने जमीन का खाता और प्लाट ऑनलाइन करने के नाम पर घुस मांगा था। गिरफ्तार अंचल उपनिरीक्षक गौरव(25) बिहार के नालंदा ज़िले के ओकनावां गाँव का रहने वाला है, वर्तमान में मेदिनीनगर के बारलोटा में रहता है।

आपको बता दे कि शिकायतकर्ता महेंद्र ने अपने 141 डिसमिल जमीन को ऑनलाइन कराने के लिए सतबरवा अंचलाधिकारी के नाम पर कार्यालय में आवेदन दिया था। जब बहुत दिन बीत जाने के बाद भी काम नही हुआ तो महेंद्र बकोरिया पंचायत के अंचल उपनिरीक्षक गौरव कुमार से मिले। जिसके बाद गौरव ने कहा कि चार हज़ार रुपए देने के बाद ही जमीन ऑनलाइन होगा। महेंद्र ने जब घुस देने से इनकार किया तो गौरव ने कहा के बिना पैसा दिए कोई काम नही होगा।

इसके बाद महेंद्र ने इसकी शिकायत ACB से की जिसके बाद अंचल उपनिरीक्षक को गिरफ्तार करने की रणनीति बनाई गई। महेंद्र ने गौरव को रेड़मा चौक पर घुस का रकम दिया, वहां पहले से एसीबी की टीम मौजूद थी, जैसे ही घुस की रकम गौरव ने ली फौरन एसीबी की टीम ने धर दबोचा।

Share Now

Leave a Reply