झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के अलग जगहों में प्रशासन द्वारा लगातार जांच और छापेमारी की जा रही वहीं आज राजधानी रांची के होटवार जेल के बैरक और वार्डों की जांच की जा रही आपको बता दे कि शांतिपूर्ण विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गुरुवार की सुबह-सुबह बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार में छापेमारी की गई. छापेमारी दल में डीसी रांची वरुण रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक रांची चंदन कुमार सिन्हा के साथ अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) राजेश्वर नाथ आलोक, पुलिस अधीक्षक (नगर) राजकुमार मेहता, अनुमंडल पदाधिकारी रांची सदर उत्कर्ष कुमार, 02 पुलिस उपाधीक्षक, कार्यपालक दंडाधिकारी, 20 पुलिस पदाधिकारी और 150 पुलिस जवान शामिल थे.
रांची की सेंट्रल जेल में छापेमारी के दौरान सभी वार्ड एवं बैरक की सघन जांच की गयी. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस जवानों ने जेल के अंदर प्रत्येक वार्ड और सेल की गहन जांच की गयी. इसमें कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं किया गया।