अलर्ट: राजधानी में आज आंधी तूफान के साथ बारिश के आसार

अलर्ट: राजधानी में आज आंधी तूफान के साथ बारिश के आसार।

मौसम विभाग ने झारखंड की राजधानी रांची समेत कई जिलों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ-साथ मेघ गर्जन की संभावना जताई है। राज्य के सभी हिस्सों में मौसम बदलता नजर आ रहा है। रांची समेत किन-किन जिलों में बारिश की संभावना है।

बीते दिनों की बात करें तो दोपहर एक बजे आसमान में हल्के बादल भी छाए रहे। इससे दिन के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आई है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली, लेकिन बारिश नहीं हुई। राजधानी में बुधवार को 39.8

डिग्री रहा अधिकतम तापमान

वज्रपात के साथ गर्जन की चेतावनी जारी की गई है। 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा भी चलने की संभावना है। गुरुवार को भी बारिश के आसार हैं। ऐसी स्थिति शुक्रवार को भी रहेगी। 37 से 39 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। बुधवार को रांची का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री, जमशेदपुर का अधिकतम 41.6 डिग्री और डालटनगंज का अधिकतम 44.6 डिग्री रिकॉर्ड दर्ज किया गया है।

इसे पढ़े-काजल अग्रवाल बनी मां एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म, पति ने शेयर किया बेटे का यह नाम

झारखंड के कई जिलों में चल रही लू और भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। मौसम विभाग ने बताया है कि प्रदेश के उत्तर पूर्वी व निकटवर्ती मध्य हिस्सों में आज कुछ इलाकों में बादल छाए रहेंगे और वज्रपात के साथ बारिश भी हो सकती है। वहीं 22 अप्रैल को राज्य के दक्षिणी, पूर्वी व निकटवर्ती हिस्सों में कहीं कहीं गर्जन के साथ बारिश हो सकती है।

वहीं राज्य के उत्तर पूर्वी यानी देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज में कहीं कहीं आंशिक बादल छाए रहने और मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है।

वहीं 21 अप्रैल को राज्य के दक्षिण पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ के साथ साथ पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में कहीं कहीं आंशिक बादल छाए रहने के साथ साथ बारिश की संभावना है।

इसे पढ़े-अलर्ट मोड में राज्य सरकार, कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच स्कूलों के लिए जारी किए निर्देश

देवर ने भाभी को घुमाने के बहाने ले गया बाहर किया ऐसा काम,फिर महिला ने उठाया ये कदम

Share Now

Leave a Reply