झारखंड में सर्दी का सितम जारी शीतलहर चलने की संभावना,इन जिलों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

झारखंड की राजधानी रांची में सर्दी का सितम शुरू हो गया है। अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री गिरावट का पूर्वानुमान है। तापमान 10 डिग्री के नीचे जाने के आसार हैं। उत्तर पश्चिमी दिशा से आ रही ठंडी हवा ने मौसम का मिजाज बदल दिया है जिससे लोग परेशान हैं. मौसम की मानें तो पूरे झारखंड में पछिया हवा का असर दिखने लगा है. अगले दो से तीन दिनों तक तापमान के और गिरने के आसार हैं.

इसके साथ ही दिसंबर के पहले हफ्ते में शीतलहर चलने की आशंका बनी हुई है। इस बारे में मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वरीय विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड के पश्चिमी हिस्सों में शीतलहर चल रही है।

इस दौरान आसमान साफ और मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। सुबह में कोहरा या धुंध के बाद आसमान साफ है। राज्य के उत्तर-पश्चिमी और निकटवर्ती मध्य भाग में कहीं-कहीं शीत लहर की स्थिति देखने को मिली। पलामू, लातेहार, गढ़वा, चतरा और लोहरदगा जिले में कोल्ड वेव का असर देखने को मिला।

चूहों ने कर दिया गजब कारनामा 2 क्विंटल गांजा कर दिया साफ, पुलिस ने किए थे जब्त

सबसे अधिक उच्चतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस सिमडेगा में दर्ज किया गया। रांची का न्यूनतम तापमान 12.0, जमशेदपुर का 12.2, बोकारो थर्मल का 9.6, चाईबासा का 11.0, देवघर का 13.7, गिरिडीह का 14.9 और गुमला का 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार इन पांच जिलों में शीतलहर को लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इन इलाकों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है और आने वाले दिनों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना जताई गई है।

शादी में दूल्हे ने नही लाया सैंडल तो भड़क उठी दुल्हन,भरी पंचायत में सुनाया ये फैसला

Share Now

Leave a Reply