न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया में 2024 का हुआ स्वागत, अतिशबाजियों में झूमा देश

न्यूज़ीलैंड का ऑकलैंड दुनिया का पहला प्रमुख शहर है जहां नए साल 2024 का धमाकेदार अंदाज़ में स्वागत किया गया.ऑकलैंड में हज़ारों लोग नए साल के जश्न के लिए स्काई टॉवर के पास जमा हुए.

भारतीय समय के अनुसार, 31 दिसंबर की शाम साढ़े चार बजे न्यूजीलैंड में नया साल मनाया गया। इसके दो घंटे बाद ऑस्ट्रेलिया में नए साल का जश्न शुरू हुआ।

न्यूजीलैंड में रात के 12 बज चुके हैं और लोग जश्न के साथ नए साल के स्वागत कर रहे हैं। न्यूजीलैंड के सबसे ऊंची बिल्डिंग स्काई टावर पर आयोजित भव्य आतिशबाजी के साथ साल 2024 का आरंभ किया गया है।

https://x.com/ANI/status/1741415359994044501?s=20

न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में न्यू ईयर की शुरुआत हो चुकी है। लोगो आतिशबाजियां कर रहे थे। एक दूसरे से गले मिलकर उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। भारत में भी न्यू ईयर 2024 को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

https://x.com/Benjythebee/status/1741414760418337209?s=20

Share Now

Leave a Reply