रांची से पटना के बीच अप्रैल में दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन,इतने कम समय मे होगा सफर तय

रेल मंत्रालय ने रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन को मंजूरी दे दी है। इस ट्रेन को 25 अप्रैल से चलाने की तैयारी है।
रांची से पटना के बीच वंदे भारत ट्रेन सप्ताह में छह दिन होगी, पर अभी किराया तय नहीं किया गया है। वंदे भारत ट्रेन रांची से पटना का सफर छह घंटे में पूरा करेगी।
यह ट्रेन सुबह 7:30 बजे रांची से खुलेगी और दोपहर दो बजे पटना पहुंचेगी और फिर पटना से दोपहर 3:30 खुलेगी और रात 10:30 बजे रांची पहुंचेगी। टाइमिंग को लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे अधिकारियों से रेल मंत्रालय ने अनुमति मांगी है।

हजारीबाग के लोगों को जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। वंदे भारत ट्रेन हटिया वाया हजारीबाग से होकर पटरी पर दौड़ने वाली है।

वंदे भारत ट्रेन हफ्ते में 6 दिन चलेगी। यह ट्रेन पटना से खुलने के बाद जहानाबाद, गया, कोडरमा,हजारीबाग, टाटीसिलवे, और रांची रुकते हुए हटिया में रुकेगी। वहीं हटिया से पटना जाने के दौरान इन्ही स्टेशनों पर रुकेगी। इसकी रख रखाव राजेन्द्र नगर ट्रर्मिनल पर वंदे भारत एक्सप्रेस रख रखाव किया जाएगा।

अब इसी पटरी पर वंदे भारत ट्रेन सरपट दौडे़गी। इसकी तैयारी को लेकर रेलवे विभाग द्वारा प्रकिया पूरी की जा रही है। संभावना है कि ट्रेन का परिचालन 25 अप्रैल से शुरू हो सकता है।

Share Now

Leave a Reply

%d bloggers like this: