अनोखा प्यार : विदेशी लड़की का बिहार के लड़के पर आया दिल, रचा ली शादी

विदेशी लड़की का बिहार के लड़के पर आया दिल, रचा ली शादी।

बक्सर के इटाढ़ी प्रखंड अंतर्गत कुकुढ़ा गांव के रहने वाला जय प्रकाश का सात समंदर पार वाला प्यार सात फेरों में बंध गया। आस्ट्रेलिया में पढाई के दौरान परवान चढ़ा कुकुढा के पूर्व मुखिया नंदलाल यादव के बड़े पुत्र जयप्रकाश और आस्ट्रेलिया के स्टीवन टाकेट एवं माता अमेंडा टाकेट की बेटी विक्टोरिया के लव स्टोरी की हैप्पी एंडिंग हो गई।

बक्सर में ऑस्ट्रेलिया की बेटी बनी बहू बनी है। बुधवार की रात स्टेज पर देशी दूल्हा और विदेशी दुल्हन देखने वालों की भीड़ लगी थी। स्टेज पर दोनों जब पहुंचे तो हर किसी की नजर उन्हीं पर टिकी रह गई। ऑस्ट्रेलिया की विक्टोरिया बक्सर के जयप्रकाश की शादी हिंदू रीति रिवाज के साथ सम्पन्न हुई।

इसे पढ़े-देवर ने भाभी को घुमाने के बहाने ले गया बाहर किया ऐसा काम,फिर महिला ने उठाया ये कदम

आस्ट्रेलिया की दुल्हन और बक्सर के दूल्हे की हिन्दू रीति रिवाज से हुई शादी को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। इस शादी से दोनों ही परिवार के लोग काफी खुश हैं। शादी में शामिल दुल्हन के माता-पिता को भी भारतीय संस्कृति और रीति रिवाज के साथ हुई यह शादी बेहद अच्छी लगी।

जयप्रकाश ने ऑस्ट्रेलिया से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। इस दौरान ही उनकी मुलाकात वहां विक्टोरिया से हुई। दोनों ने एक-दूसरे को दिल दे दिया। दो सालों तक अफेयर रहने के बाद युवक ने विक्टोरिया को जीवनासाथी बनने के लिए प्रपोज किया।

वही आपको बता दे कि सात समंदर पार से अपने प्यार काे पाने के लिए अपने माता पिता के साथ यहां आई विक्टोरिया आस्ट्रेलिया में शिक्षिका के पद पर पदस्थापित हैं। आस्ट्रेलिया में पली-बढ़ी और यहां की हिंदी भाषा से अंजान होने के बाद भी यहां की संस्कृति विक्टोरिया को भा रही है। उसके माता-पिता भी बेटी का कन्यादान कर प्रसन्न हैं। और उसके माता पिता को यहां की रीति रिवाज काफी भा गयी।

इसे पढ़े-नौकरी का झांसा देकर तीन युवकों ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी पुलिस के हाथों धराया

फ़िल्म KGF2 ने बॉक्स ऑफिस में पहले ही दिन रचा इतिहास,इन फिल्मों को पीछे छोड़ा

Share Now

Leave a Reply