शादी करने के लिए अपनी बेटी की नाबालिग सहेली को लेकर फरार हुआ… फिर हुआ ये

बीकानेर: पाली के ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है यहाँ 9वीं में पढ़ने वाली नाबालिग को उसका पड़ोसी शादी की नीयत से भगा ले गया।
हैरत की बात तो ये है कि जिसे नाबालिग लड़की जिसे लेकर फरार हुआ है वो उसकी बेटी की सहेली है।

आरोपी शादीशुदा है और उसकी एक 12 साल की बेटी और 8 साल का बेटा है। आरोपी ड्राइविंग का काम करता है, जो दूसरी शादी कर पाली में रह रहा था।

परिजनों को जैसे ही इस मामले की जानकारी मिली उन्होंने तुरंत ट्रांसपोर्ट नगर थाने में रिपोर्ट दी। जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है, पुलिस के अनुसार आरोपी अशोक सरगरा (38) बींजागुड़ा (मारवाड़ जंक्शन) का रहने वाला है। पिछले 6 महीने से वह ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा था। जिस व्यक्ति ने अशोक किराए का मकान दिलाया था, वह उसी की नाबालिग बेटी को प्रेम जाल में फंसाकर ले गया, जो कक्षा 9वीं में पढ़ती है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने एक शादी अपने समाज में की और उसके बाद एक दूसरी लड़की से भी प्रेम विवाह किया। जिसके बाद वह दूसरी पत्नी के साथ ही पाली में किराए के मकान में रहता था। आरोपी ज्यादा कमाता नहीं था। साथ ही साथ जिससे लव मैरिज किया उसके साथ भी कई बार मारपीट कर चुका है। उसकी पत्नी से भी पुलिस ने पूछताछ की, लेकिन उसकी पत्नी ने बताया वह कहां गया उसकी कोई जानकारी नही है।

आरोपी की बेटी व नाबालिग दोनों सहेलियां थीं। इसके चलते नाबालिग का उसके घर आना-जाना लगा रहता था। इसका आरोपी ने फायदा उठाया। वह कभी उसे चॉकलेट तो कभी आइस्क्रीम खिलाता था। परिजनों व आरोपी की पत्नी ने भी इसको लेकर कभी शक नहीं किया, क्योंकि नाबालिग उसकी बेटी की उम्र की थी, लेकिन उन्हें क्या पता था कि आरोपी के मन में क्या चल रहा है।

नाबालिग के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। नाबालिग लड़की का पिता मजदूरी का काम करता है, उन्होंने बोला- मैंने तो उसकी मदद की, किराए पर घर दिलवाया, उसकी नौकरी के लिए प्रयास किया। मेरी बेटी तो उसकी बेटी की उम्र की थी मुझे क्या पता था के वो ऐसा करेगा इतना कहते ही वे रोने लगे।

आरोपी अशोक सरगरा गायब हुई लड़की के पिता का दोस्त भी है। लड़की के पिता ने ही उसे पाली में मकान किराए पर दिलवाया। ड्राइविंग की नौकरी लगवाने के लिए प्रयास किया। मगर आरोपी ने थोड़ा भी नही सोचा के वो क्या करने जा रहा है उसने दोस्त की ही बेटी को ले भागा, परिजनों ने बताया कि आरोपी पहले भी गांधीधाम (गुजरात) व भीम में इस तरह के कांड कर चुका है। कुछ माह पहले ही जमानत पर रिहा होकर आया है।

Share Now

Leave a Reply