दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फहराया तिरंगा,कर्तव्य पथ में जवानों द्वारा परेड का देखे वीडियो

फ़ोटो- ANI

74वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया। उनके साथ मुख्य अथिति अब्देल फतेह अलसीसी भी मौजूद थे, जिनका स्वागत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गर्मजोशी से किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। इस दौरान पहली बार भारतीय तोपों ने सलामी दी। अब तक ब्रिटेन में बनी तोपों से सलामी दी जाती थी। इसी के साथ परेड की शुरुआत हो गई है।

जिसके बाद 21 तोपों की सलामी दी गयी. मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल सीसी इस साल के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि हैं. गणतंत्र दिवस परेड में राष्ट्र की सैन्य क्षमता, सांस्कृतिक विविधता, आत्मनिर्भरता, नारी सशक्तीकरण और नए भारत के उदय का प्रदर्शन किया जा रहा है.

कर्तव्य पथ पर परेड में पहली बार अग्निवीरों ने हिस्सा लिया.
मार्च करने वाली टुकड़ी में 3 महिलाएं और 6 पुरुष अग्निवीर शामिल थे. लेफ्टिनेंट कमांडर दिशा अमृत के नेतृत्व में 144 युवा नाविकों की नौसेना टुकड़ी ने आकस्मिक कमांडर के रूप में कर्तव्य पथ पर मार्च किया.

Share Now

Leave a Reply