किरायेदार और बहू कर रहे थे ये, ससुर ने कर दिया ….पूरी खबर पढ़े

HARYANA: मामला हरियाणा के गुरुग्राम के राजेंद्र पार्क क्षेत्र की है जहाँ रिटायर्ड फौजी राव राय सिंह और उसकी पत्नी विमलेश को 4 लोगो की हत्या का दोषी मानकर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मामला अवैध संबंध से जुड़ा है दरसअल हरियाणा के गुरुग्राम में मंगलवार को रिटायर्ड फौजी ने अपनी बहू और किराएदार के बीच अवैध संबंध के शक में बच्ची समेत चार लोगों को बेरहमी से काट डाला था। 65 वर्षीय सेवानिवृत्त फौजी राव राय सिंह ने पुत्रवधू सुनीता यादव (35), किराएदार कृष्ण तिवारी (40), उसकी पत्नी अनामिका तिवारी (34) और बेटी सुरभि (7) की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी। हमले में किराएदार की तीन साल की बेटी विधि घायल है जिसका सफदरजंग अस्पताल दिल्ली में इलाज चल रहा है।

रिटायर्ड फौजी राव राय सिंह को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने दो दिन की रिमांड में ले लिया है, मिली जानकारी के अनुसार पुत्रवधू से किरायेदार के अवैध संबध थे। जिसकी जानकारी रिटायर्ड फौजी को जनवरी 2021 में ही हो गई थी जिसके बाद किराएदार से मकान खाली करने को कहा था, मगर किराएदार ने ना मकान खाली किया और ना ही 10 महीनों के किराया दिया।

मिली जानकारी के अनुसार रक्षाबंधन से कुछ दिन पहले अपने जब राव राय सिंह अपने घर पहुँचे तो उन्होंने अपनी बहू को किरायेदार कृष्णकांत के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। जिसके बाद राव राय सिंह अपना आपा खो बैठे और हत्या की साज़िश रच ली। 23 अगस्त को छह बजे उसका बेटा खाटू श्याम गया था। उसी रात उसने दो बजे पहले पुत्रवधू की हत्या की, बाद में ऊपर जाकर किरायेदार व उसकी पत्नी अनामिका व दोनों बेटियों सुरभि और विधि पर धारदार हथियार से हमला किया। रिटायर फौजी इन सभी को मरा समझ कर थाने पहुंच गया।

Share Now

Leave a Reply

%d bloggers like this: