शादी में दूल्हे को डांस करना पड़ा महंगा. नाराज़ होकर दुल्हन ने कर दिया ये काम..

शादी में दूल्हे को डांस करना पड़ा महंगा. नाराज़ होकर दुल्हन ने कर दिया ये काम.

शादी में दूल्हा और उसके दोस्त डांस करने में थे व्यस्त. नाराज़ होकर दुल्हन ने की किसी और शादी,यह कहानी सुनने में फिल्मी नजर आ रही है, लेकिन यह सच्चाई है। घटना महाराष्ट्र में बुलढाणा जिले के मलकापुर पंगरा गांव में 24 अप्रैल को हुई। लड़की के पिता का आरोप है कि दूल्हा शराब के नशे में धुत था, इसलिए उसने अपनी बेटी की शादी किसी और से कर दी।

वही बता दे की शादी के दिन मंडप सजा था, डीजे बज रहा था, बारात लड़की के द्वार पर पहुंची और दूल्हा कार से उतरकर दोस्तों के साथ डांस करने लगा। डीजे की धुन पर उसका डिस्को-डांस इतना लंबा चला कि लड़की का पिता नाराज हो गया और शादी में पहुंचे एक अन्य लड़के को बुलाकर उसे अपनी बेटी सौंप दी।

वही लड़की के परिवार वाले का यह कहना है कि बारात मुहूर्त निकलने के बाद शाम 4:00 बजे द्वार पर पहुंची और दूल्हा रात 8 बजे तक डांस करता रहा।यही नही बात मारपीट पर भी उतर आई जिसके बाद उन बाराती को वहां लौटा दिया गया।

इस तरह मिला दूसरा लड़का

ऐसे में मामला पंचायत के पास पहुंचा। इसमें तय हुआ कि इसी मंडप में लड़की की शादी होगी, लेकिन किसी और से।
इसके बाद तलाश शुरू हुई और बारात में शामिल एक लड़का, लड़की के पिता को भा गया। पिता ने अपनी झोली फैलाई और कुछ ही देर में लड़का भी शादी करने को तैयार हो गया। वही दूसरे लड़के को पाकर दुल्हन भी काफी खुश नजर आयी।

Share Now

Leave a Reply