थिंक-2024 को लेकर रांची में टॉक शो कार्यक्रम का हुआ आयोजन,आदित्य ठाकरे,शशि थरूर हुए उपस्थित

रांची। झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में स्टेशन रोड़ स्थित होटल बीएनआर चाणक्या, रांची में शाम 6 बजे से ‘थिंक-2024’’ टॉक शो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य सह सांसद डॉ0 शशि थरूर एवं शिवसेना युवा प्रमुख, पूर्व मंत्री, विधायक आदित्य ठाकरे जी उपस्थित हुए। इसके साथ ही झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस के चीफ ऑपरेशंस ऑफिसर आलीम ज़वेरी, सुवीर शरण जी एवं अलग-अलग सेक्टर से कई अतिथिगण उपस्थित हुए।

टॉक शो कार्यक्रम के पूर्व रांची एयरपोर्ट एवं बीएनआर होटल, रांची में अतिथियों का स्वागत आदिवासी संस्कृति परंपरा एवं छाउ नृत्य के माध्यम से भव्य रूप किया गया।

टॉक शो का शुभारंभ छोटी छोटी बच्चियों द्वारा गणेश वंदना के साथ की गई

कार्यक्रम में अध्यक्षता भाषण झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जयसवाल दिया।

अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य सह सांसद डॉ0 शशि थरूर ने कहा कि 2014 से देश में बेरोज़गारी लगातार बढ़ते जा रही आने वाले चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी को देश की जनता के समक्ष जवाब देना होगा। आज पूरा देश इकोनॉमी दृष्टि से कमजोर हो रहे है मध्य और निम्न वर्ग दिन प्रतिदिन कमजोर और बड़े पूँजीपति वर्ग कई गुणा मज़बूत हो रहे है देश में असमानता बढ़ रही है जो चिंताजनक है।

शिवसेना युवा प्रमुख, पूर्व मंत्री, विधायक आदित्य ठाकरे ने कहा कि हम हिंदू हूँ और हिंदुत्व की लड़ाई लड़ता हूँ लेकिन हम वैसे हिंदू नहीं हूँ जी बिलकिस बानो के दोषियों को माफ कर दूँ। आज वर्तमान भाजपा दल नहीं दलदल बन गई है जो सत्यमेव जयते की लड़ाई नहीं सत्तामय के लिये लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की लड़ाई विचार धारा सोच की है किसी इंसान विशेष वर्ग की नहीं। आज भाजपा सभी वर्गों को बटाने पर ज़ोर दे रही जिसका मुक़ाबला हम जैसे लोगो को करना पड़ रहा है।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवम् ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस के चीफ ऑपरेशंस ऑफिसर आलीम ज़वेरी ने भी टॉक शो को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमलोगों के बीच दो महान राजनेता हैं डॉ शशि थरूर देश ही नहीं विदेश में भी देश की अगुवाई की है वही आदित्य ठाकरे महाराष्ट्र के ही नहीं पूरे देश का युवा प्रेरणा दायक नेता है

प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जयसवाल ने कहा कि थिंक टॉक शो में देश के अनुभवी नेता डॉ शशि थरूर , शिवसेना के युवा नेता आदित्य ठाकरे जी अंतर्दृष्टि लिया गया है , इसमें जो भी आउटलाइन निकला है वो कांग्रेस पार्टी की चुनावी मैनिफेस्टो में शामिल किया जाएगा ताकि झारखंड समृद्ध बने देश समृद्ध बने, यहाँ के युवाओं को रोज़गार मिले और जो झारखंड को इकनॉमिकल मज़बूत करने का प्लान किए है वो संभव हो सके।

Share Now

Leave a Reply