अजीब कहानी : शादी के बाद भी सहेली से अलग नहीं होनी चाहती , इसलिए एक लड़के से ही करेंगे दोनो शादी

मलेशिया से एक अजीबो गरीबों प्यार और दोस्ती का बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। फेसबुक पर काफी चर्चा हो रही है। दरअसल यहाँ की रहने वाली दो सहेलियां अपनी शादी के लिए लड़का ढूंढ रही हैं। किसी भी लड़की को शादी करनी होगी तो वो लड़का ही ढूंढेगी, पर यह दोनों सहेलियाँ दो अलग-अलग लड़कों से नहीं बल्कि एक ही लड़के शादी करना चाहती है और इसके लिए दोनों ने विज्ञापन भी दिया है।

फेसबुक पोस्ट में दोनों सहेलियों के बारे में डिटेल भी दी गयी हैं जिसमें एक सहेली का नाम फातिमा अज़हरा तो दूसरी का नाम फ़ातिन अकमा बताया गया है। फातिमा अज़हरा नाम की यह महिला 31 वर्ष की है और एक सिंगल मदर है। वहीं फ़ातिन अकमा एक 27 वर्षीय महिला और खुद का लॉन्ड्री का बिज़नेस चलाती है।

बड़ी ख़बर : आज फिर से महंगा हुआ पेट्रोल डीजल के दाम, पांच दिन में चौथी बार बढ़ा दाम…
कैसा रहेगा आज का दिन, जाने अपनी पवित्र राशिफल

वायरल सेंसेसी मलेशिया नाम के एक फेसबुक पेज ने इन दोनों सहेलियों की तस्वीर के साथ एक पोस्ट शेयर किया। पोस्ट में बताया गया है कि दोनों सहेलियों को एक ऐसे लड़के की तलाश है जो दोनों से शादी कर सकें। क्योंकि दोनों अच्छी दोस्त हैं और उन्हें एक दूसरे की सौतन बनने में कोई दिक्कत नहीं है।

यह पोस्ट फेसबुक पर काफी वायरल हो रहा है और इसपर लोग तरह तरह की प्रक्रिया दे रहे हैं। इस पोस्ट को हजारों लाइक मिल चुके हैं और हजारों लोग इसे शेयर भी कर चुके हैं।

Share Now

Leave a Reply