झारखंड में बादल छाए रहने के बाद गर्मी का तापमान पढ़ा ,जाने मौसम का हाल

झारखंड की राजधानी रांची समेत बीते दिनों कई जिलों में बादल छाये हुए थे जो आज पूरी तरह छट चुके हैं. बादल रविवार तक पूरी तरह से छठ जाएंगे और तीखी धूप निकलेगी जिससे तापमान में वृद्धि होगी.वही मौसम विभाग द्वारा बताया जा रहा है कि,तेज धूप के साथ लू चलने की भी संभावना है।

राजधानी रांची में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री दर्ज किया गया जबकि न्‍यनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं जमशेदपुर और डलटेनगंज में अधिकतम तापमान क्रमश: 36.2 और 38.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

वही बिहार में पछुआ का प्रभाव बने होने के कारण तापमान में परिवर्तन हो रहा है. पछुआ 6-8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है. मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में अगले चार-पांच दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा. आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा.

पछुआ हवा के प्रभाव से राज्य का मौसम ऐसा ही रहने वाला है. पांच दिनों में लू चलने की संभावना है. आने वाले समय में 2 से 4 डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है. फिलहाल सूबे का अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री दर्ज किया जा रहा है जो जल्‍द ही 41 डिग्री से जायदा हो सकता है.

Share Now

Leave a Reply