झारखंड में कांग्रेस को झटका, जामताड़ा के जिला अध्यक्ष बीजेपी में हुए शामिल

झारखंड प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष बाबूलाल मरांडी की उपस्‍थि‍त‍ि में जामाताड़ा ज‍िला कांग्रेस की पूरी टीम भाजपा में शाम‍िल हो गई।

पार्टी मे शामिल होने के साथ ही हरि मोहन मिश्रा ने जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी पर संगठन के प्रति उदासीन एवं नकारात्मक व्यवहार का आरोप लगाया है. भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को पार्टी का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर पार्टी में शामिल कराया. इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा भी उपस्थित थे. प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सभी नवागंतुकों का पार्टी में स्वागत करते हुए राष्ट्रनिर्माण में आगे आकर भाजपा में जुड़ने के लिए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर ट्वीट कर जानकारी देकर कहा,आज जमशेदपुर परिसदन में जामताड़ा जिला के कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्र, जिला उपाध्यक्ष मुस्तफा अंसारी, जिला महासचिव विमल कुमार भैया, महिला जिला अध्यक्ष बेबी पासवान, प्रखंड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष सहित कई लोगों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री @yourBabulal जी के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Share Now

Leave a Reply