शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार,अश्लील फिल्में बनाने का है आरोप

Mumbai: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने काफी घंटो के पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने अश्लील फिल्में बनाने और कुछ ऐप्प के माध्यम से प्रकाशित करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में उन्हें पुलिस ने मुख्य आरोपी बनाया है।

मुंबई पुलिस का कहना है कि उनके पास राज कुंद्रा के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं, और मेडिकल जांच के बाद राज कुंद्रा को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

मुंबई पुलिस कमिश्नर ने बताया कि क्राइम ब्रांच ने फरवरी 2021 में अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT Platform) पर रिलीज करने का एक केस दर्ज किया गया था। इसके बाद से ही पुलिस ने कई अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की थी।

इस मामले में राज कुंद्रा से पहले 4 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। इन्हीं आरोपियों के बयान और टेक्नीकल एविडेंस के आधार पर राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि इस मामले में राज कुंद्रा मुख्य आरोपी और मुख्य साजिशकर्ता हैं।

Share Now

Leave a Reply