वरिष्ठ राजनयिक रुचिरा कंबोज होंगी संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थाई प्रतिनिधि

वरिष्ठ राजनयिक रुचिरा कंबोज होंगी संयुक्त राष्ट्र
में भारत की स्थाई प्रतिनिधि

विदेश मंत्रालय ने एलान किया है कि रुचिरा कंबोज अब संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि की जिम्मेदारी निभाएंगी। वे यूएन में भारत के मौजूदा स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति की जगह लेंगी। रुचिरा कंबोज भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) की 1987 बैच की अफसर रही हैं।

कंबोज 1987 बैच की भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी हैं और अभी वह भूटान में भारतीय दूत के रूप में कार्यरत हैं। वह संयुक्त राष्ट्र में भारतीय राजदूत टी. एस. तिरुमूर्ति का स्थान लेंगी। विदेश मंत्रालय ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि कंबोज के शीघ्र ही अपना कार्यभार संभालने की उम्मीद है।

Share Now

Leave a Reply