रांची SSP चंदन कुमार सिन्हा की पत्नी कंचन सिंह बनी IAS, 6 अधिकारियों का हुआ प्रमोशन

रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा की पत्नी कंचन सिंह सहित गैर प्रशासनिक सेवा के छह अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में प्रोन्नति मिली है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने सोमवार को इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।

आपको बता दें कि आईएएस कैडर में प्रोन्नति पाने वाली कंचन सिंह रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा की पत्नी हैं. उन्होंने सीडीपीओ पद से सेवा की शुरुआत कर इस मुकाम को हासिल किया है. इस लिस्ट में शामिल बिजय कुमार सिन्हा इंजीनियरिंग सेवा से जुड़े रहे हैं. नोटिफिकेशन जारी होने के बाद संबंधित अधिकारियों को बधाई देने का तांता लगा हुआ है।

इस संबंध में भारत सरकार के कार्मिक विभाग ने सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी है. इसके साथ ही झारखंड को छह नए आईएएस अधिकारी मिल गए हैं.

इसके साथ ही छह नए आईएएस अधिकारियों में तीन महिला और तीन पुरुष शामिल हैं, जिसमें कंचन सिंह, प्रीति रानी, सीता पुष्पा, राजेश प्रसाद, विजय कुमार सिन्हा और धनंजय कुमार सिंह शामिल हैं. इन सभी अधिकारियों को वर्ष 2023 की रिक्तियों की वजह से प्रोन्नति दी गई है।

Share Now

Leave a Reply