रांची: उप विकास आयुक्त ने नगड़ी प्रखंड में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा कर दिए ये निर्देश

रांची: उप विकास आयुक्त विशाल सागर ने नगड़ी प्रखंड में चल रही विकास योजनाओं समीक्षा कर दिए ये निर्देश

उप विकास आयुक्त रांची विशाल सागर द्वारा आज दिनांक 03 सितंबर 2022 नगड़ी प्रखंड में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की गई।

उप विकास आयुक्त श्री विशाल सागर ने मनरेगा अंतर्गत बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत ऐडचेरो पंचायत में आम पौधा लगाकर इस योजना का शुभारंभ किया।

मनरेगा योजना की समीक्षा के क्रम में डीडीसी द्वारा निदेश दिया गया कि अभियान चलाकर पुरानी योजनाओं को पूर्ण कराएं। डीडीसी ने कहा कि सभी पंचायतों में वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना ली जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि नगड़ी में मानव दिवस का सृजन लक्ष्य के अनुरूप कराएं।

समीक्षा के क्रम में पाया गया कि लगभग 50 प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण पूर्णता के करीब है, डीडीसी द्वारा निदेश दिया गया कि इन 50 आवासों को एक सप्ताह में पूर्ण कराएं।

उप विकास आयुक्त विशाल सागर ने निदेश दिया कि प्रधानमंत्री आवास में मनरेगा से मानव दिवस सृजन कराते हुए आवासों को पूर्ण किया जाए।

क्षेत्र भ्रमण के दौरान उप विकास आयुक्त ने नगड़ी प्रखंड के ऐडचेरो पंचायत में मनरेगा अंतर्गत बिरसा हरित ग्राम योजना, दीदी बाड़ी योजना, सिंचाई कूप, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, नाली निर्माण आदि भी का निरीक्षण किया।

क्षेत्र भ्रमण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी नगड़ी, परियोजना पदाधिकारी डीआरडीए एवं प्रखंड के अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Share Now

Leave a Reply

%d bloggers like this: