राहुल गांधी की यात्रा का झारखंड में दूसरा दिन, देवघर में जनसभा को करेंगे संबोधित

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा झारखंड पहुंच चुकी है और आज यात्रा का दूसरा दिन है। शनिवार को राहुल गांधी देवघर में बाबा वैद्यनाथ धाम के दर्शन करेंगे। भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर की राजधानी इंफाल से शुरू हुई थी और मणिपुर से असम, बंगाल और बिहार होते हुए झारखंड पहुंची है।

राहुल गांधी के न्याय यात्रा को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चार-चौबंद व्यवस्थाएं की गई है. मंदिर में अतिरिक्त पुलिस बल की भी प्रति नियुक्ति की गई है. वहीं, वीर कुंवर चौक पर भी पुलिस पदाधिकारी और पुलिसबलों की प्रतिनुक्ति की गई है.

शनिवार को राहुल गांधी देवघर के प्राचीन तीर्थ बाबा वैद्यनाथ धाम जाएंगे। कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर करीब ढाई बजे राहुल गांधी मंदिर पहुंचेंगे और वहां पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद वह देवघर में एक रोड शो करेंगे और एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद यात्रा धनबाद जाएगी और वहीं पर रात्रि विश्राम होगा। झारखंड में भारत जोड़ो न्याय यात्रा करीब 804 किलोमीटर का सफर तय करेगी और राज्य में दो चरणों में आठ दिनों के भीतर 13 जिलों से गुजरेगी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत राहुल गांधी कुल 6713 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे और 15 राज्यों को 110 जिलों से होकर गुजरेंगे। 20 मार्च को मुंबई में यात्रा का समापन होगा।

Share Now

Leave a Reply