झारखंड के नए मुख्यमंत्री बने चंपई सोरेन, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

झारखंड के टाइगर’ नाम से मशहूर चंपई सोरेन ने राज्य के सीएम पद की शपथ ले ली है। वह शिबू सोरेन से आशीर्वाद लेने के बाद राजभवन पहुंचे और राज्य के सीएम पद की शपथ ली। चंपई सोरेन की शपथ का रास्ता गुरुवार रात साफ हुआ। उन्होंने कई विधायकों के साथ जाकर राज्यपाल से मुलाकात की थी। इसके बाद झारखंड के राज्यपाल सीपी राधा कृष्णन चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री पद के लिए मनोनीत कर उन्हें शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया।

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को राजभवन में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.

चंपाई सोरेन के बाद कांग्रेस के नेता आलमगीर आलम ने झारखंड कैबिनेट के मंत्री के रूप में शपथ ली.

विधायक आलमगीर आलम ने बताया कि अगले 10 दिनों में हमें सदन में बहुमत साबित करना होगा। दावा किया जा रहा है कि चंपई के पास 43 विधायकों का समर्थन है। राज्यपाल से मुलाकात के दौरान चंपई ने सभी विधायकों के समर्थन का वीडियो भी दिखाया था।

Share Now

Leave a Reply