रांची पहुंची राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू , राष्ट्रपति चुनाव के लिए मांगा समर्थन

रांची पहुंची राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ,एयरपोर्ट
पर हुआ जोरदार स्वागत।

NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू विशेष विमान के जरिए रांची आज पहुंची । वे जैसे ही एयरपोर्ट से बाहर आईं उनके साथ बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं झारखंड प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश नजर आए। मुर्मू की एक झलक देखने के लिए एयरपोर्ट पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। रांची के होटल बीएनआर चाणक्य में पहुंचते ही उनका जोरदार स्वागत किया गया।

उन्होंने कहा कि झारखंड से मेरा पुराना नाता है। मेरे दादा और पूर्वज भी यहीं रहे। मेरी रगों में भी झारखंड का ही खून दौड़ता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जाने पर वे अचंभित रह गईं थीं। बैठक के बाद मुर्मू ने स्कूल के बच्चों से भी मुलाकात की।

एयरपोर्ट से सीधे वो बीएनआर होटल पहुंची जहां पहले से एनडीए के विधायक और सांसद मौजूद थे, कुछ निर्दलीय विधायक भी मौजूद थे. द्रौपदी मुर्मू के साथ केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी , बीजेपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुबर दास भी रांची पहुंचे.

एनडीए के विधायक और सासदो की बैठक में द्रौपदी मुर्मू ने मार्मिक तौर पर संबोधित किया और भावनात्मक अपील करते हुए झारखंड के सभी 81 विधायक, सभी 14 लोकसभा सांसद और सभी 6 राज्यसभा सांसद से अपने पक्ष में समर्थन मांगा.

इसे पढ़ें-सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगा बैन ,इन वस्तुओं पर लगी पाबंदी,पकड़े जाने पर जुर्माना

अमीषा पटेल पर चढ़ा बोल्डनेस का खुमार,श्रग उतार दिखाई हुस्न का जलवा, देखे Video

शादीशुदा महिला गूगल पर सबसे ज्यादा ये चीजें करती है Search, रह जाएंगे आप भी हैरान

Share Now

Leave a Reply