बीजेपी नेताओं से मिले MS धोनी,मुलाकात की फोटो आई सामने..

झारखंड के कुछ प्रमुख भाजपा नेताओं ने बीते दिनों गुरुवार को रांची में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ मुलाकात हुइ. यह मुलाकात रांची हवाईअड्डे पर हुई, जिसकी तस्वीरें सामने आने के बाद अटकलबाजियों का दौर शुरू हो गया है. एक फोटो में राज्यसभा सांसद और झारखंड प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दीपक प्रकाश, रांची के विधायक और झारखंड विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सीपी सिंह और कांके के भाजपा विधायक समरी लाल धोनी के साथ खड़े नजर आ रहे हैं.

सोशल मीडिया पर यह सवाल तैर रहा है कि क्या यह सिर्फ एक सामान्य मुलाकात है या फिर इसका कोई सियासी मायने है?

दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी गुरुवार की शाम मुंबई की फ्लाइट पकड़ने रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर थे। इसी वक्त केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रांची पहुंचने वाले थे और उनके स्वागत के लिए झारखंड के कई वरिष्ठ भाजपा नेता एयरपोर्ट पर मौजूद थे।

लोग इन तस्वीरों को धोनी के राजनीति में प्रवेश की संभावनाओं से जोड़कर चर्चा करने लगे।

राज्य सभा सांसद दीपक प्रकाश ने इस मुलाकात की एक तस्वीर सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “क्रिकेट के कोहिनूर, झारखंड की शान महेंद्र सिंह धोनी जी से एक अच्छी मुलाकात।”

Share Now

Leave a Reply