भाजपा के 42वें स्थापना दिवस पर बोले प्रधानमंत्री बीजेपी का एक ही संकल्प – एक भारत श्रेष्ठ भारत

भाजपा के 42वें स्थापना दिवस पर बोले प्रधानमंत्री बीजेपी का एक ही संकल्प – एक भारत श्रेष्ठ भारत।

भाजपा के 42 वें स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, मैं देश और दुनिया भर में फैले भाजपा के प्रत्येक सदस्य को बहुत बहुत शुभकामनाएं देता हूं। कश्मीर से कन्याकुमारी, कच्छ से कोहिमा तक भाजपा एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को निरंतर सशक्त कर रही है।

आज नवरात्रि की पांचवीं तिथि भी है। आज के दिन हम मां स्कंदमाता की पूजा करते हैं। मां स्कंदमाता कमल पर विराजमान होती हैं और अपने दोनों हाथों में कमल थामे रहती हैं,इस अमृत काल में भारत की सोच आत्मनिर्भरता की है, लोकल को ग्लोबल बनाने की है, सामाजिक न्याय और समरसता की है। इन्हीं संकल्पों को लेकर एक विचारबीज के रूप में हमारी पार्टी की स्थापना हुई थी। इसलिए ये अमृत काल भाजपा के हर कार्यकर्ता के लिए कर्तव्य काल है।

3 दशकों के बाद राज्यसभा में किसी पार्टी के सदस्यों की संख्या 100 तक पहुंची है। वैश्विक दृष्टिकोण से देखें या राष्ट्रीय दृष्टिकोण से देखें भाजपा का दायित्व, भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व लगातार बढ़ रहा है।

इसे पढ़े-झारखंड में बड़ा रेल हादसा टला, टूटे हुए पुल पर आ रही थी ट्रेन फिर हुआ ये..

हादसा: नई बुलेट बाइक लेकर पूजा करने पहुंचा युवक,कुछ देर बाद हुआ ज़ोरदार धमाका,देखें Video

Share Now

Leave a Reply