MS धोनी को मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण,सचिन विराट को भी मिला..

महेंद्र सिंह धोनी को अयोध्या में राम मंदिर के बहुप्रतीक्षित प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है। दरअसल, सोमवार 15 जनवरी को रांची में उनके घर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सह-प्रांत सचिव धनंजय सिंह पहुंचे, जहां पर उनके साथ भाजपा के प्रदेश संगठन महासचिव कर्मवीर सिंह भी मौजूद थे।

आमंत्रण मिलने से वह काफी खुश हैं। धोनी से पहले महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को आमंत्रित किया जा चुका है। वहीं, तीरंदाज दीपिका कुमारी को भी निमंत्रण मिला है।

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में फिल्म कलाकारों, वैज्ञानिकों, खिलाड़ियों सहित अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। आमंत्रण मिलने के बाद पूरी उम्मीद है कि सचिन तेंदुलकर और धोनी 22 जनवरी को अयोध्या पहुंचेंगे और प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे। सचिन-धोनी के अलावा विराट कोहली और रोहित शर्मा के भी इस समारोह में शामिल होने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उस दिन मंदिर में रामलला की मूर्ति की स्थापना में शामिल होंगे। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने 10 जनवरी को अपने झारखंड दौरे के दौरान कहा था कि विदेश से लगभग 100 प्रतिनिधियों सहित लगभग 7,000 लोग समारोह में शामिल होंगे

Share Now

Leave a Reply