झारखंड में कमजोर हुआ मानसून: रांची में आज दिन भर छाए रहेंगे बादल, राज्य के कुछ हिस्सो में हल्के बारिश की संभावना

RANCHI: झारखंड में पिछले 24 घंटे में मानसून कमजोर हुआ है। इस दौरान राज्य के कुछ हिस्से में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई है। सबसे अधिक बारिश 23.8 डिग्री सेल्सियस पाकुड़ के महेशपुर में दर्ज की गई है । राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस देवघर का दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का रहा है।
बात करें राजधानी रांची की तो यहां शनिवार को पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि दोपहर बाद हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है। वहीं राज्य के कुछ हिस्से में भी बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है। फिलहाल अगले तीन दिनों तक राज्य के मौसम में ज्यादा बदलाव के आसार नहीं हैं।

Share Now

Leave a Reply

%d bloggers like this: