गर्मी का टूटेगा रिकॉर्ड मौसम विभाग का इन पांच जिलों में अलर्ट जारी

गर्मी का टूटेगा रिकॉर्ड मौसम विभाग का इन पांच जिलों में अलर्ट जारी.

बिहार के 5 जिलों में जानलेवा लू का अलर्ट है। खतरा बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद और गया में है। तेज धूप और गर्मी के बीच चलने वाली गर्म हवाएं जान ले सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को लू से बचाव को लेकर अलर्ट किया है।

राज्य में पूर्वी एवं दक्षिण पूर्वी हवा का प्रवाह सतह से 0.9 किलो मीटर ऊपर तक बना हुआ है। इसकी रफ्तार 10 से 15 किलो मीटर प्रति घंटे की है। इसी के साथ पछुआ और उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह भी दक्षिण पश्चिम और दक्षिण मध्य भागों में हो रहा है।मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में मौसम पूरी तरह से शुष्क बना रहा है। इस दौरान सबसे कम न्यूनतम तापमान छपरा में 21 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री डेहरी में दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की चेतावनी है कि दिन के तापमान में अगले 48 घंटे तक राज्य के दक्षिण पश्चिम और दक्षिण मध्य भागों में 3 डिग्री की बढ़ोत्तरी होगी। इन पांच जिलों में बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, कैमूर और गया जिले में लू की खतरनाक स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लोगों को लू से बचाव को लेकर अलर्ट किया है। लोगों को इस लू में घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है।

इसे पढ़े-Heat Wave: राजधानी में गर्मी का सितम जारी,तापमान 40° पार जानिए अन्य जिलों का हाल

फ़िल्म ‘RRR’ का बॉक्स ऑफिस में जलवा कायम 16वें दिन में कर दी इतनी बड़ी कमाई, हैरान हुए लोग

Share Now

Leave a Reply