केंद्रीय मंत्रिमंडल से कई मंत्रियों की हुई छुट्टी, जानें कौन-कौन मंत्रियों से लिया गया इस्तीफा

आज शाम केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार हो रहा है। इसके पहले मोदी मंत्रिमंडल से कई पुराने मंत्रियों की छुट्टी की जा रही है। मोदी कैबिनेट में मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इस्तीफा दे दिया है। निशंक को स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा देने को कहा गया था। इसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने भी इस्तीफा दे दिया है. बंगाल से आने वाली केंद्रीय मंत्री देबोश्री चौधरी से भी इस्तीफा ले लिया गया है।

कैबिनेट विस्तार के बीच 11 मंत्री जिन्होंने मोदी कैबिनेट से इस्तीफ़ा दिया है.
1. रमेश पोखरियाल निशंक
2. संतोष गंगवार
3. देबोश्री चौधरी
4. संजय धोत्रे
5. बाबुल सुप्रियो
6. राव साहेब दानवे पाटिल
7. सदानंद गौड़ा
8) प्रताप सारंग
9) डॉ हर्षवर्धन
10) थावरचंद गहलोत
11) रतन लाल कटारिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट विस्तार से पहले लोक कल्याण मार्ग पर भाजपा सांसदों से मुलाकात की।
भावी मंत्री और प्रमोशन पाने वाले मौजूदा मंत्रियों को संबोधित करते पीएम नरेंद्र मोदी ।

Share Now

Leave a Reply