कोरोना काल मे उत्कृष्ट कार्य करने के लिए इंदरजीत सिंह को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जी ने किया सम्मानित।

Ranchi: कोरोना काल मे लगातार दो साल से अपनी जान की बाजी लगा कर पूरे झारखंड में दिन रात एक कर के लोगो की सेवा करने के लिए समाजसेवी, कांग्रेस छात्र संगठन झारखंड एन.एस.यू.आई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह को एक पहल स्वयंसेवी संस्था द्वारा शॉल, मोमेंटो एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि के रूप में झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जी , गेस्ट के रूप में भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान असुंता लकड़ा जी, रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश सिंह मौजूद थे। एक पहल स्वयंसेवी संस्था की अध्यक्ष अंकिता वर्मा जी के नेतृत्व में ये कार्यक्रम किया गया। मौके पर इंदरजीत सिंह ने सभी को धन्यवाद किया एवं कहा कि समाज की सेवा के लिए वो 24 घंटे हाजिर है। इंदरजीत सिंह ने इस सम्मान के लिए अपनी पूरी टीम को धन्यवाद दिया । ये सम्मान पूरी टीम को समर्पित है। आगे भी जब कभी भी किसी भी छेत्र में उनकी जरूरत होगी वो अपनी पूरी टीम साथ मौजूद रहंगे। इंदरजीत सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री जी को भी धन्यवाद दिया एवं कहा कि दी फ्रंट लाइन वारियर के रूप में सबसे पहले झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जी है जिनके चलते पूरे देश मे झारखंड को तीसरा स्थान मिला। उनके परिश्रम के चलते ही आज पुरे प्रदेश की जनता खुशाल है। संस्था की अध्यक्ष अंकिता वर्मा को भी इंदरजीत सिंह एवं टीम ने सफल कार्यक्रम के लिए धन्यवाद दिया।

Share Now

Leave a Reply

%d bloggers like this: