झारखंड में लगातार बढ़ रही है ठंड छाए रहेंगे बादल,शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी..

झारखंड में ठंड का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ता ही जा रहा है. राज्य के पश्चिमी हिस्से में शीतलहर चल रही है. रांची समेत आसपास के इलाकों में अहले सुबह से घना कोहरा और धुंध देखने को मिल रहा है. सुबह से ही चारो ओर ठंडी हवाएं चल रही है. अहले सुबह और रात में सर्दी का कहर आमजनों पर टूट रहा है,राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में तीन दिनों तक आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।

मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि सुबह के समय कोहरा, धुंध और आसमान पर बादल छाए रह सकते हैं. हालाकि इस दौरान मौसम शुष्क ही रहेगा.

राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का असर हुआ है। इसी वजह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। बादल छाने से आज से ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। आसमान में छाए बादल की वजह से रांची का तापमान एक डिग्री चढ़ा है। अभी राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेसि दर्ज किया गया है। बीते दो दिनों से रांची का तापमान 9.4 डिग्री के आसपास रहा है। इसके बाद भी कांके का तापमान 4.2 डिग्री सेसि है।

Share Now

Leave a Reply