सदर अस्पताल में नवअधिष्ठापित पीएसए ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन द्वारा आज सदर अस्पताल रांची में नवअधिष्ठापित 100 लीटर प्रति मिनट क्षमता वाले पीएसए ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ किया गया। उसके बाद राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान, रांची (रिम्स) में मुख्यमंत्री के करकमलों से वहां स्थापित कोबास 6800 मशीन का भी उद्घाटन हुआ।

इस अवसर पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, अपर मुख्य सचिव-सह-प्रधान सचिव स्वास्थ्य विभाग अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद, सिविल सर्जन रांची डॉ विनोद कुमार, रिम्स निदेशक डॉ कामेश्वर प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े :- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज 230 छात्रों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे

Share Now

Leave a Reply